पटना ग्रामीण: भाजपा कार्यालय परिसर में जमीन पर बैठकर शारीरिक शिक्षक एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों ने किया प्रदर्शन
शारीरिक शिक्षक एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों ने वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर बुधवार दोपहर करीब 1:00 बजे जदयू कार्यालय से भगाए जाने के बाद भाजपा कार्यालय परिसर में जमीन पर बैठकर प्रदर्शन किया। इन सभी प्रदर्शनकारियों के हाथ में एक तस्वीर भी देखने को मिली जिसमें बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत मंत्री मंगल पांडे भी नजर आ रहे हैं।