पटना ग्रामीण: समान काम के बदले समान वेतन की मांग को लेकर शारीरिक शिक्षक और स्वास्थ्य अनुदेशक जदयू कार्यालय का घेराव कर रहे हैं
शारीरिक शिक्षक स्वास्थ्य अनुदेशकों ने बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे जदयू कार्यालय का घेराव किया। जिसके बाद प्रशासन ने सभी को जदयू कार्यालय से खदेड़ कर भगाया। इन सभी शारीरिक शिक्षक स्वास्थ्य अनुदेशकों का कहना है कि उन्होंने परीक्षा पास करके ज्वाइन किया है तब भी उनका वेतन मात्र ₹8000 है जबकि उससे पहले जो भी शारीरिक शिक्षक काम कर रहे हैं उनका वेतन काफी ज्यादा है।