पटना ग्रामीण: DPS मोड़ के पास ट्रक की कार से जोरदार टक्कर, कार में फंसी महिला, पति और दो बच्चे मामूली घायल
गोला रोड स्थित अपने रिश्तेदार के घर पार्टी में शामिल होने जा रहा एक परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया। मंगलवार की देर रात करीब 10:30 बजे एक ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। घटना के समय कार में पति-पत्नी और दो बच्चे मौजूद थे। घटना के बाद महिला कार में ही फंस गई, जिसे जेसीबी की मदद से कार के दरवाजे को काटकर बाहर निकाला गया।