पटना ग्रामीण: पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास कार ने दरवाजे में मारी टक्कर, कार के उड़े परखच्चे; 3 लोग घायल
पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास अनियंत्रित SUV कार ने एक दरवाजे में मंगलवार की देर रात टक्कर मार दी। जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि यह घटना कितने बजे की है इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। इस घटना में कार पर सवार तीन लोग मामूली रूप से घायल है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार से शराब भी बरामद किया है।