बख्तियारपुर: बख्तियारपुर थानांतर्गत मानसरोवर पेट्रोल पंप के पास फोरलेन पर कुत्ते को बचाने के चक्कर में स्कूटी सवार युवक गिरकर घायल
मंगलवार की रात्रि करीब 8 बजे बिहार शरीफ बख्तियारपुर फोरलेन पर बख्तियारपुर थानांतर्गत मानसरोवर पेट्रोल पंप के समीप बिहार शरीफ से पटना के महेंद्रु घाट जा रहा एक युवक सड़क पर आए कुत्ता को बचाने के क्रम में खुद सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया। इसके बाद सूचना पर पहुंची बख्तियारपुर थाने की डायल 112 की पुलिस ने जख्मी युवक को इलाज हेतु बख्तियारपुर CHC पहुंचाया।