पटना ग्रामीण: सरकारी स्कूलों में गर्मी में बिजली, पंखा और सफाई की समस्या नहीं होगी: मंत्री सुनील कुमार
जदयू कार्यालय में बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे यह जानकारी दी है कि अब बिहार के सरकारी स्कूलों में बच्चों को खराब पंखा, बिजली या सफाई की दिक्कत नहीं होगी, क्योंकि बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में प्रधान शिक्षक या प्रधानाध्यापकों को 50-50 हजार रुपए की राशि दी जा रही है।