BAGHPAT DESK : बागपत के बरनावा स्थित एमएसजी डेरा सच्चा सौदा आश्रम में रविवार को पूजनीय बेपरवाह शाह मस्ताना जी महाराज का पावन अवतार माह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित एमएसजी अवतार महोत्सव भंडारे में देशभर से भारी संख्या में साध-संगत पहुंची।
सुबह 11 बजे नामचर्चा सत्संग की शुरुआत हुई। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां ने साध-संगत को राम नाम की महिमा बताई और गुरु के वचनों पर दृढ़ विश्वास रखने का संदेश दिया।
इस दौरान क्लॉथ बैंक मुहिम के तहत 135 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। वहीं, भजनों के जरिए युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया।
डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और 176 मानवता भलाई कार्यों की जानकारी दी गई। आयोजकों के अनुसार, साध-संगत अब तक 35 करोड़ से अधिक पौधे लगा चुकी है।
श्रद्धालुओं के लिए लंगर, पेयजल और पार्किंग की व्यापक व्यवस्था की गई। भव्य सजावट भी आकर्षण का केंद्र रही।