उत्तर प्रदेश के झांसी में जिंदा चूहे को जलाने का मामला सामने आया है। 28 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो सामने आने के बाद झांसी पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया। थाना कोतवाली पुलिस ने इस मामले में जुनैद कुरैशी, जीशान कुरैशी, आशिक कुरैशी और शफीक समेत चार नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्राधिकारी नगर प्रिया सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। #AajTakGJ | #Jhansi #JhansiPolice #AnimalCruelty #AnimalWelfare