जतारा: गाली से भड़का विवाद: दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, 4 लोग घायल
दिगौड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम कुर्राई में मामूली बात पर बड़ा विवाद हो गया। गाली देने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा देखते ही देखते हिंसक हो गया, जहां दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे और पत्थरों से हमला कर दिया। घटना में रक्षा वंशकार, संतोष वंशकार सहित दूसरे पक्ष के संसा उर्फ संसार वंशकार और उनकी पुत्री कल्पना वंशकार घायल हो गए।