कुटुंबा: एरका चेकपोस्ट पर 12 चक्का ट्रक से 14,880 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार, शराब की कीमत ₹50 लाख आंकी गई
बिहार में शराबबंदी के बावजूद तस्करी का धंधा जारी है। उत्पाद विभाग की टीम ने सोमवार सुबह एनएच-139 स्थित एरका चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 चक्का ट्रक से 14,880 लीटर विदेशी शराब बरामद की। शराब 1,380 कार्टूनों में रखी गई थी। जब्त शराब की कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है। मामले में ओडिशा के जगतसिंहपुर निवासी ट्रक चालक पप्पू मल्लिक को गिरफ्तार किया गया ह