पति ने पहली पत्नी की गोली मार हत्या की, मां की मौत से बौखलाए बेटे ने पिता को भी उतारा मौत के घाट।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़। जिले के गंगरार थाना क्षेत्र के सुवाणियां गांव में सोमवार देर रात आपसी पारिवारिक रंजिश ने भयानक खूनी रूप ले लिया। मामूली विवाद के बाद भड़के झगड़े में पति ने अपनी पहली पत्नी की गोली मारकर जान ले ली। मां को अपनी आंखों के सामने दम तोड़ते देख बेटे का गुस्सा फूट पड़ा और उसने लाठियों से हमला कर मौके पर ही अपने पिता की जान ले ली। इस दौरान बीच-बचाव में आई मृतक की तीसरी पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे प्राथमिक इलाज के बाद नाजुक हालत में उदयपुर रेफर किया गया है। दोनों ही शव जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाए हैं।
@policerajasthan @chittorgarh_police
Chittaurgarh, Chittorgarh | Aug 18, 2026