कोंडागांव: डीएनके कालीबाड़ी से भेलवापदर जाने वाली मार्ग पे नगर पालिका ने बनाया दुर्घटना जन्य पुल,पुल के चलते आए दिन हो रही दुर्घटना
कोंडागांव जिला मुख्यालय अंतर्गत DNK वार्ड में कुछ महीने पहले लोगों की समस्याओं को दूर करने हेतु एक पुल का निर्माण कराया गया था पर वही पुल लोगों की सुविधा की जगह असुविधा का कारण बन गया है। वार्ड वासियों के अनुसार पुल की बेवजह ऊंचाई के चलते आए दिन दुर्घटनाएं घटित होती रहती है।हादसे के शिकार युवक ने आज हादसा जन्य पुल को दोबारा सही तरीके से बनवाने की मांग की है।