हथुआ: मीरगंज के लंगड़ा पुल के पास भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, सीवान का तस्कर गिरफ्तार
मीरगंज: शराबबंदी वाले बिहार में शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में मीरगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लंगड़ा पुल के समीप घेराबंदी कर एक कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश की सीमा से एक कार में शराब की बड़ी खेप बिहार आ रही है।