हलसी: हलसी अंचल में राजस्व कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों को फार्मर रजिस्ट्री के लिए कर रहे जागरूक
हलसी अंचल में फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसानों के घर-घर जाकर राजस्व कर्मचारी अब उन्हें अपने राजस्व अभिलेखों में सुधार के लिए जागरुक कर रहे हैं ताकि इन किसानों का भी फार्मर आईडी जेनरेट कर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा सके. अपराह्न 1 बजे इसे लेकर किसानों को जागरूक किया जा रहा था. गुरुवार को 15 किसानों का फार्मर आईडी बनाया गया.