दुनिया से विदा होकर भी तीन जिंदगियों को रोशन कर गईं शिवानी, अंगदान से अमर हुईं शिवानी
मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले से इंसानियत, संवेदना और परोपकार की ऐसी मिसाल सामने आई है, जो हर किसी को भावुक कर देने के साथ ही जीवन का अनमोल संदेश भी देती है।
पिपरिया के बनखेड़ी अंतर्गत खापाखुर्द गांव की निवासी शिवानी शर्मा की सड़क हादसे में असमय मृत्यु हो गई। चिकित्सकों द्वारा ब्रेन डेड घोषित किए जाने के बाद उनके परिजनों ने दुख की इस घड़ी में ऐसा साहसिक और मानवीय निर्णय लिया, जिसने तीन गंभीर मरीजों को नया जीवन मिलने की उम्मीद दी।
शिवानी के अंगदान के फैसले ने उनकी विदाई को मानवता की एक प्रेरणादायी कहानी में बदल दिया। जीवन बचाने के इस पुनीत कार्य के लिए शिवानी को राजकीय सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी गई।
शिवानी अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके अंगों से मिली नई जिंदगी और उनके परिवार के त्याग की यह मिसाल लंबे समय तक लोगों को अंगदान के �