#मुख्यमंत्री_जन_विश्वास_अभियान
विधायक श्री आशीष शर्मा और कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह ने कुसमानिया स्थित वीरांगना रानी दुर्गावती आदिवासी कन्या आश्रम शाला का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आश्रम में रह रही छात्राओं से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान छात्राओं ने कविताएं भी सुनाई।
विधायक श्री शर्मा एवं कलेक्टर श्री सिंह ने छात्राओं से चर्चा कर उनके शिक्षण स्तर, दैनिक व्यवस्थाओं और आश्रम में मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। छात्राओं के तकनीकी ज्ञान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री सिंह ने आश्रम शाला के लिए तत्काल एक कंप्यूटर प्रदान करने की घोषणा की।
उन्होंने छात्राओं की मांग पर आश्रम का रंग बदलने के निर्देश दिए। उन्होंने आश्रम में गर्म पानी के लिए अतिरिक्त गीजर लगाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।
#सेवा_संकल्प_अभियान
#मुख्यमंत्री_जन_विश्वास_अभियान
#सेवा_की_कहानी
#SevaSankalpAbhiyan
#JanVishwasAbhiyan2026
#देवास #dewas
3 views | Dewas, Madhya Pradesh | Oct 16, 2026