पटना ग्रामीण: पटना में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा- बाढ़ के समय में सीएम नीतीश कुमार क्विंटलिया बाबा के नाम से प्रसिद्ध थे
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा बिहार में विकास को लेकर सवाल उठाए जाने पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भड़क उठे। रविवार दोपहर करीब 1:00 बजे उन्होंने कहा की तेजस्वी अपने पिता से जाकर पूछे कि क्या उन्हें विकास का मतलब पता है। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि पूरे उत्तर बिहार में बाढ़ के समय में सीएम नीतीश कुमार क्यिंटलिया बाबा के नाम से प्रसिद्ध थे।