हमीरपुर: सुमेरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी और दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज
क्षेत्र के एक गांव की दलित महिला ने गांव के युवक के खिलाफ छेड़खानी एवं दलित उत्पीड़न एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला का आरोप है कि वह गत 22 नवंबर को रात 8 बजे गांव में ही दुकान पर दवा लेने जा रही थी। तभी रास्ते में गांव निवासी दबंग एवं गुंडा किस्म के युवक पुत्तीलाल उर्फ सुमित ने उसका हाथ पकड़ लिया और अश्लील हरकतें करने लगा।