हमीरपुर: सौखर गांव में अराजकतत्वों ने नलकूप में लगाई आग, भूसा और कृषि उपकरण हुए खाक
बीती रात क्षेत्र के ग्राम सौंखर में अराजक तत्वों ने नलकूप में आग लगा दी। इससे नलकूप में रखा भूसा सहित कृषि कार्य में उपयोग होने वाले यंत्र जलकर खाक हो गए। नलकूप में रहने वाले वृद्ध दम्पति के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए। बाद में सूचना पाकर पहुंचे फायर दस्ते ने आग पर काबू पाया। आग से करीब 70 हजार रुपए के नुकसान