प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ पुलिस भर्ती में बड़ा फर्जीवाड़ा, नगर कोतवाली में 8 आरक्षियों पर दर्ज हुआ मुकदमा
प्रतापगढ़ में नागरिक पुलिस भर्ती-2023 में फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। सीओ प्रशांत राज ने शुक्रवार दोपहर 1.30 बजे बताया की 8 आरक्षियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित का कूट रचित प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी हासिल की थी। जांच में प्रमाण पत्र फर्जी पाए जाने पर कोतवाली सिटी में सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ सिटी प्रशांत राज हुडा ने बताया कि मामले की