रामनगर: रामनगर रोड पर मनौरा के पास पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, एक बदमाश गिरफ्तार, दूसरा फरार
रामनगर रोड पर मनौरा के पास एक मोटरसाइकिल पर दो बदमाश व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। पुलिस के द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश अदनान खान पुत्र बब्लू खान गिरफ्तार हुआ। एक बदमाश फरार हो गया। आज रविवार सुबह 6:00 बजे अपर पुलिस अधीक्षक ने घटना की जानकारी दी। फरार बदमाश की तलाश की जा रही है।