लालगंज: कोठी गांव के बेलाही मौजा में फार्मर रजिस्ट्री कैंप का डीएम व सीडीओ के साथ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किया औचक निरीक्षण
लालगंज के कोठी गांव के बेलाही मौजा स्थित बौद्ध मंदिर परिसर में कृषि विभाग द्वारा लगाए गए फार्मर रजिस्ट्री कैंप का जिलाधिकारी व सीडीओ के साथ द्वय ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने मंगलवार दोपहर बाद 3:00 बजे औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बीटीएम ने बताया कि 22 किसानों के सापेक्ष 19 लोगों का फार्मर रजिस्ट्री किया गया।