डलमऊ: मधुकरपुर नवीन गांव के एक युवक को बहन के साथ हो रहे छेड़छाड़ को रोकना पड़ा महंगा, दबंगों ने युवक को पीटा
#अपराध
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के मधुकरपुर नवीन गांव के रहने वाले एक युवक ने डलमऊ कोतवाली में तहरीर देकर बताया है कि मेरी बहन शौच के लिए जा रही थी तभी रिंकू और पवन छेड़ रहा था, जब इसका मैने विरोध किया तो इन लोगों ने तीन और लोगों को बुलाकर मुझे मारा पीटा है। पीड़ित युवक ने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।