सहजनवा: सहजनवा में दर्दनाक हादसा: 9 साल के मासूम की सांप के डसने से मौत, परिजनों में कोहराम, शव का पीएम कराने की मांग
सहजनवा थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक और कलेजा कँपा देने वाली खबर सामने आई है।वाहिलपार गाँव के रहने वाले धीरेंद्र के 9 वर्षीय मासूम बेटे हिमांशु की जहरीले सांप के डसने से मौत हो गई।रात के सन्नाटे में हुई इस घटना ने पूरे परिवार की खुशियों को पल भर में मातम में बदल दिया।जानकारी के मुताबिक,रोजाना की तरह 9 साल का हिमांशु अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था।