सैदपुर: प्रसव के बाद इलाज के दौरान विवाहिता की हालत बिगड़ने से हुई मौत, परिजनों ने थाने में दी तहरीर
खानपुर थानाक्षेत्र के नोनरा गाँव निवासी 24 वर्षीया प्रियंका पत्नी राकेश कुमार की बीती रात वाराणसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों के अनुसार प्रसव के बाद तबीयत बिगड़ने पर नव प्रसूता का उपचार चल रहा था। उसकी मौत हो जाने की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। लगभग एक वर्ष पहले ही प्रियंका की शादी हुई थी और उसने हाल ही में उसने बेटी को जन्म दिया था।