मड़ावरा: गिरार थाना क्षेत्र में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से डेढ़ साल की मासूम की हुई मौत
गिरार थाना क्षेत्र के ग्राम धौरीसागर के मजरा किशनपुरा में रविवार दोपहर करीब 11 बजे घर के बाहर खेल रही डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची खेलते-खेलते पानी से भरे गड्ढे में गिर गई।जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने तत्काल बच्ची को स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। मासूम की असामयिक मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।