ऊंचाहार: उसरैना चौराहे पर ट्रैक्टर से खोखे की दुकान को क्षतिग्रस्त करने का आरोप, पुलिस को दी गई तहरीर
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के उसरैना चौराहे पर ट्रैक्टर से खोखे की दुकान क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है।हरिहरपुर गाँव निवासी सुशील कुमार क्षेत्र के उसरैना चौराहे पर खोखे की दुकान में सहज जन सुविधा केंद्र का संचालन करता है।आरोप है कि सोमवार की रात, उसरैना चौराहा निवासी दो लोगों ने ट्रैक्टर से टक्कर मारकर दुकान क्षतिग्रस्त कर दिया।बुधवार को तहरीर दी है।