बीकानेर: गजनेर रोड पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम
बीकानेर के गजनेर रोड स्थित चुंगी नाका के पास गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार सड़क से गुजर रहा था, इसी दौरान ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। दुर्घटना के चलते हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। आक्रोशित लोगों ने जाम लगाकर विरोध प्रदर