मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा ने साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें एसपी के समक्ष रखीं। जनसुनवाई के दौरान कुल 25 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें पारिवारिक विवाद, संपत्ति संबंधी मामले, धोखाधड़ी और अन्य व्यक्तिगत शिकायतें शामिल थीं।