सीमलवाड़ा: सीमलवाड़ा के चाड़ोली गांव में पाटीदार युवा सेवा समिति की नई कार्यकारिणी बनी
चाड़ोली गांव में पाटीदार युवा सेवा समिति की ग्राम इकाई का गठन किया गया, जिसमें दिनेश पाटीदार को अध्यक्ष चुना गया। नई कार्यकारिणी में महिपाल पाटीदार और दीपेन पाटीदार उपाध्यक्ष, विपिन पाटीदार सचिव, प्रदीप पाटीदार कोषाध्यक्ष और मिथिलेश पाटीदार सहकोषाध्यक्ष बने। युवा एकजुट होकर समाजसेवा और सामाजिक हित के लिए काम करने का संकल्प लिए।