आगरा: संजय पैलेस की कपड़ा मार्केट स्थित पिज़्ज़ा मैटेरियल की दुकान में लगी आग, मची अफरा-तफरी
Agra, Agra | Mar 21, 2024 थाना हरी पर्वत क्षेत्र के अंतर्गत संजय पैलेस की कपड़ा मार्केट स्थित पिज़्ज़ा मैटेरियल की दुकान में आग लग गई, आग लगने से आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल हो गया, आग लगने की सूचना फायर विभाग को दी गई फायर विभाग ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और बमुश्किल का आग पर काबू पाया, आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी।