आगरा: जयपुर हाउस स्थित निवास पर पूर्व विधायक चौ. उदयभान सिंह ने की प्रेसवार्ता, जानकारी देते पुत्र डॉ. संजीव पाल
Agra, Agra | Mar 21, 2024 आगरा में फतेहपुर सीकरी लोकसभा से वर्तमान विधायक बाबूलाल चौधरी के बेटे रामेश्वर के चुनाव लड़ने पर पूर्व विधायक चौ. उदयभान सिंह ने सवाल खड़े किए हैं। उनके बेटे डॉ. संजीव पाल ने बताया कि विधायक बाबूलाल जानबूझकर भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर के खिलाफ अपने बेटे को चुनाव लड़ा रहे हैं। भाजपा को तत्काल उन्हें और उनके समर्थक कार्यकर्ताओं को निष्कासित करना चाहिए।