कोंडागांव: ग्राम पंचायत गिरोला में 80 वर्षीय बुजुर्ग ग्रामीण ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पिछले साल ही हुआ था लकवे से ग्रस्त
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गिरोला में आज सुबह एक बुजुर्ग ने अपने घर में फांसी लगा लिया। जिसकी जानकारी लगते ही उनके परिजनों ने सिटी कोतवाली में सूचना दी। वहीं कोतवाली पुलिस द्वारा मृतक के शव को जिला अस्पताल के शव घर में पोस्टमार्टम कराया गया है।बताया जा रहा है मृतक मेहतू राम नेताम पिछले वर्ष लकवा जैसे बिमारी से पीड़ित हो गया था।