कोंडागांव: आत्महत्या का प्रयास करने वाले नगर पालिका प्लेसमेंट कर्मचारी का हाल जानने प्लेसमेंट कर्मचारी संघ पहुंचा जिला अस्पताल
कोंडागांव नगर पालिका प्लेसमेंट कर्मचारी सुकलु राम नेताम निवासी चिचडोंगरी के द्वारा बुधवार को आत्महत्या का प्रयास किया गया था। जिसके चलते उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पब्लिक एप न्यूज में इस घटना की जानकारी दिखाए जाने के बाद नगरपालिका प्लेसमेंट कर्मचारी संघ गुरुवार की सुबह अपने सहयोगी कर्मचारी से मिलने जिला अस्पताल पहुंचा। तथा उनका हाल चाल जाना।