एशियन गेम्स 2026: रेवाड़ी के कमलजीत ने शूटिंग में जीता गोल्ड, गाँव सुलखा में मना जश्न
बड़ी उपलब्धि: 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में रेवाड़ी (गाँव सुलखा) के कमलजीत और झज्जर की सुरुचि सिंह की जोड़ी ने 484.6 अंक हासिल कर भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता।
गाँव में उत्सव:ऐतिहासिक जीत के बाद सुलखा गाँव में डीजे पर नाचकर और लड्डू बाँटकर जश्न मनाया गया। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी।
पारिवारिक पृष्ठभूमि: किसान पिता रतिराम के बेटे कमलजीत 2019 से कोच शक्तिपाल की देखरेख में अभ्यास कर रहे हैं। 2022 वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने के बाद, अब उन्होंने एशियन गेम्स में पहली बार एयर पिस्टल इवेंट में गोल्ड जीतकर देश का नाम रोशन किया है।
#rewariupdate #asiangames2026 #kamaljeet
Rewari, Rewari | Sep 26, 2026