थरथरी: प्राथमिक विद्यालय जैतीपुर में विद्यालय शिक्षा समिति का पुनर्गठन, लाछो देवी बनीं सचिव
चंडी प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय जैतीपुर में मंगलवार की सुबह 10 बजे विद्यालय शिक्षा समिति के पुनर्गठन के लिए हुई आमसभा में लाछो देवी सचिव बनी। प्रभारी प्रधानाध्यापक रौशन कुमार ने बताया कि आमसभा नगर पंचायत चंडी के वार्ड नंबर-01 के वार्ड पार्षद कंचन कुमारी की अध्यक्षता में हुई। जबकि पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी संकुल समन्वयक वीरेश कुमार ने निभाई।