डिंडौरी: नवीन रेल परियोजना: डिंडौरी जिले को रेलवे लाइन से जोड़ने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष ने पीएम को लिखा पत्र
डिंडौरी भाजपा जिलाध्यक्ष चमरु सिंह नेताम ने नवीन रेल परियोजना के तहत डिंडोरी जिले को रेल लाइन में जोड़ने मांग करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा जिसकी फोटो वीडियो शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष चमरु सिंह नेताम ने पत्र के माध्यम से पीएम से जिले को नवीन रेल लाइन परियोजना में जोड़ने का आग्रह किया ।