बीकानेर: निर्जला एकादशी पर कल रहेगा स्थानीय अवकाश, धनतेरस भी रहेगा घोषित अवकाश
जिला प्रशासन ने वर्ष 2026 के लिए घोषित स्थानीय अवकाशों की जानकारी जारी की है। जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश के अनुसार 25 जून गुरुवार को निर्जला एकादशी के अवसर पर जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा। इसके अलावा 6 नवंबर 2026 को धनतेरस के अवसर पर भी स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार दोनों दिनों में जिले के सरकारी कार्या