बगोदर: मुंडरो में झारखंड आंदोलनकारी गिरधारी महतो की 16वीं पुण्यतिथि मनाई गई, पूर्व मंत्री बेबी देवी रहीं मौजूद
झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता स्व गिरधारी महतो के 16 पुण्यतिथि स्मारक समिति मुंडरो व झामूमो बगोदर प्रखंड ईकाई द्वारा गुरुवार को उनके पैतृक गांव मुंडरो में मनाई गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व मंत्री बेबी देवी शामिल हुई।कार्यक्रम में दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक चला।