बगोदर: बगोदर बस स्टैंड में मनाया गया स्वतंत्रता सेनानी शेख भिखारी और टिकैत उमरांव सिंह का शहादत दिवस
राष्ट्रीय अंसारी एकता संगठन व बगोदर बचाओ संघर्ष समिति के द्वारा बुधवार की शाम पांच बजे बगोदर बस पड़ाव में शेख भिखारी व टिकैत उमरांव सिंह का 168 वां शहादत दिवस मनाया गया।इस दौरान उपस्थित लोगो ने दोनों महापुरूषो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किये।कार्यक्रमक की अध्यक्षता मुमताज अंसारी ने किया।