चूरू: सांडवा क्षेत्र में 11वीं कक्षा की छात्रा के अपहरण और दुष्कर्म के प्रयास मामले में पोक्सो कोर्ट ने सुनाया फैसला
Churu, Churu | Mar 4, 2025 चूरू जिले के सांडवा थाना क्षेत्र में 11वीं कक्षा की एक छात्रा का अपहरण कर छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास मामले में मंगलवार को चूरू पॉक्सो कोर्ट ने फैसला सुनाया है। पोक्सो कोर्ट ने आरोपी को एक साल कठोर कारावास की सजा से दंडित किया है। पोक्सो कोर्ट विशिष्ट लोक अभियोजक ने बताया कि सांडवा थाना में साल 2023 में एक गांव के 43 वर्षीय व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज करवाया था।