चूरू: एसडीएम बिजेन्द्र सिंह ने नाकरासर ग्राम पंचायत में फार्मर रजिस्ट्री शिविर का किया अवलोकन
Churu, Churu | Mar 4, 2025 चूरू जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार मंगलवार को चूरू एसडीएम बिजेन्द्र सिंह ने नाकरासर ग्राम पंचायत में फार्मर रजिस्ट्री शिविर का अवलोकन किया तथा शिविर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से विचार विमर्श कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। एसडीएम बिजेन्द्र सिंह ने कार्मिकों से कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुरूप काम करे।