चूरू: एनएच 52 दूधवाखारा के पास बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने से 2 युवक घायल, शादी समारोह से लौटते वक्त हुआ हादसा
Churu, Churu | Mar 4, 2025 चूरू के एनएच 52 दूधवाखारा के पास बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने से हुए हादसे में दो युवक घायल हो गए। घायलों को ढाढर टोलनाका की एंबूलेंस ने चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया गया। जहां दोनों घायलों का ईलाज किया गया। दोनों युवक शादी समारोह से लौट रहे थे तभी यह हादसा हो गया।