चूरू: DSO ने कलेक्ट्रेट के पास अवैध गैस गोदाम पर की कार्रवाई, 70 LPG गैस सिलेंडर ज़ब्त, पीएम उज्जवला में मिला फर्जीवाड़ा
Churu, Churu | Mar 4, 2025 चूरू के जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग सदस्य के बेटे के फर्जीवाड़े का मंगलवार को जिला रसद विभाग की टीम ने खुलासा कर डाला। यहां ना केवल प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जीवाड़ा किया जा रहा था बल्कि अवैध तौर पर एलपीजी गैस सिलेंडर का भंडारण कर गोदाम भी संचालित किया जा रहा था।