चूरू: बिसाऊ में पिकअप की टक्कर से घायल हुए दो बाइक सवार युवकों को चूरू अस्पताल लाया गया
Churu, Churu | Mar 4, 2025 चूरू के निकटवर्ती बिसाऊ में मंगलवार को पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल हो गए। घायलों को चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया। सूचना के बाद अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। अस्पताल चौकी पुलिस से शाम को मिली जानकारी के मुताबिक नवलगढ़ निवासी 22 वर्षीय शैफाज और 26 वर्षीय सलाउद्दीन घायल हो गए।