चूरू: गांव बाडेट के खेत में जहरीले पदार्थ के सेवन से युवक की बिगड़ी तबियत, गंभीर हालत में चूरू अस्पताल लाया गया
Churu, Churu | Mar 4, 2025 चूरू जिले के निकटवर्ती गांव बाडेट के खेत में मंगलवार को जहरीले पदार्थ का सेवन करने से 20 वर्षीय युवक की तबीयत बिगड़ गयी। गंभीर हालत में उसे चूरू के राजकीय भरतिया जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया जहां चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज शुरू किया। सूचना के बाद अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई।