कामडारा: हाथी के हमले से किसान का घर ध्वस्त, अनाज बर्बाद; पीड़ित ने की मुआवजे की मांग
Kamdara, Gumla | Aug 19, 2026 कामडारा प्रखंड के मुरूमकेला चिड़िया टोली में बीती रात एक हाथी ने लक्ष्मण गोप के घर को तोड़ दिया। हाथी ने घर की दीवार क्षतिग्रस्त करने के साथ वहां रखा अनाज और घरेलू सामान भी नष्ट कर दिया। रात करीब 1 से 2 बजे के बीच वन विभाग की गाड़ी के जाने के बाद अचानक एक हाथी गांव में पहुंच गया। उस समय परिवार के सदस्य सो रहे थे तभी दीवार गिरने की आवाज सुनाई दी।