सादाबाद: नौगांव बम्बे के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, डॉक्टर ने किया गंभीर घायल को रेफर
मढ़ाका निवासी बाइक सवार संदीप कुमार को नौगांव बंबा के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को सीएचसी सादाबाद पहुंचाया। घटना के बाद परिजन भी सीएचसी पहुंच गए और घायल युवक को उपचार के लिए हायर सेंटर ले गए। पुलिस ने हादसे की जानकारी जुटाते हुए अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।