चक्रधरपुर: चक्रधरपुर में सड़क दुर्घटना, बेकाबू बाइक पेड़ से टकराई, जयराम एफसी के स्टार स्ट्राइकर डोबरो हेम्ब्रम की मौत
पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र में एक मर्मस्पर्शी सड़क हादसे में युवा फुटबॉल खिलाड़ी की जान चली गई। हादसे का शिकार हुआ युवक जयराम एफसी फुटबॉल क्लब का प्रमुख स्ट्राइकर था, जिसकी अचानक हुई इस मौत से पूरे खेल जगत और उसके पैतृक गांव में मातम पसर गया है। मृतक की शिनाख्त चक्रधरपुर के बनमालीपुर के रहने वाले 25 वर्षीय डोबरो हेम्ब्रम के रूप में हुईl