चित्तौड़गढ़: MLA आक्या ने विधानसभा में उठाया बिजली कटौती का मुद्दा, बोले मजदूर-किसान के लिये अंधेरे में खाने और सोने को मजबूर
विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने आज विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान बोलते हुए बिजली कटोती की समस्या की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट किया और कहा कि गांवो में आज भी 3 से 5 घण्टे बिजली की कटोती की जा रही है। गांव का किसान, मजदूर व आम आदमी जब दिन भर मेहनत, मजदूरी कर शाम को घर आता है तब घर पर उसे खाने खाते समय व रात को सोतेे समय बिजली की सख्त आवश्यकता होती है।